प्यार की अनोखी कहानी! बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की बांग्लादेश से तैरकर पहुंची भारत, अवैध तरीके से पार किया बॉर्डर

By निधि अविनाश | Jun 01, 2022

प्यार के लिए लोग लंबी दुरी तय कर लेते हैं इसका एक उदाहरण आज हम आपके सामने पेश करने जा रहे है। खबरों के मुताबिक, बांगलादेश की एक लड़की प्यार में इतनी ज्यादा पागल हो गई कि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत आ गई। यहीं नहीं लड़की तैरकर बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है और वह अपने बॉयफ्रेंड  से शादी करना चाहती थी जिसके लिए उसने भारत की सीमा पानी में तैरकर पार की। लड़की ने सुंदरबन के जंगली जंगलों को भी पार किया।

इसके अलावा, लड़की नेअपनी जान जोखिम में डालकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का कानून भी तोड़ा है। महिला का नाम कृष्णा मंडल है और उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए अभिक मंडल से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।आभिक से मिलने के लिए कृष्णा ने पानी में तैरकर भारत पहुंचने का ऑप्शन चुना क्योंकि उसके पास पासपोर्ट नहीं था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया था, जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है। सुंदरबन पहुंचने के बाद, वह एक और घंटे तक तैरती रही। वह अपने बॉयफ्रेंड अभिक से मिली और फिर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी के बंधन में बंध गई। कृष्णा को बीते सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों का दावा है कि कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया