श्वेत क्रांति 2.0: मोटरसाइकिल पर दूध बेचती नजर आई लड़की, क्यों चर्चा में है पशुपालन विभाग की झांकी?

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

भारत ने 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जो 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। हालांकि भारत को 1947 में औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली, लेकिन भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को ही लागू हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्तव्य पथ से 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते देश का नेतृत्व किया। इस वर्ष के समारोह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य कौशल का एक अनूठा मिश्रण नजर आया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में 'जनभागीदारी' बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप, परेड देखने के लिए लगभग 10,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में पशुपालन विभाग की झांकी में भारत की स्वदेशी गायों पर प्रकाश डाला गया। इसने भारतीय संस्कृति और परंपरा में उनकी स्थायी विरासत का जश्न मनाते हुए, कृषि, आजीविका और पर्यावरण में उनके योगदान पर जोर देते हुए सतत ग्रामीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया।

इसे भी पढ़ें: राफेल, अपाचे, डोनियर, सुखोई-30... भारत के हथियार देखते ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का ऐसा था रिएक्शन

दो महिलाओं को पारंपरिक ‘बिलोना’ विधि से घी निकालते दिखाया गया और साथ ही घी की एक बोतल दिखाई गई। झांकी के पिछले हिस्से में कामधेनु/सुरभि की एक मूर्ति प्रदर्शित की गई। कामधेनु को एक पवित्र गाय माना जाता है जो इच्छाओं को पूरा कर सकती है और समृद्धि का भी प्रतिनिधित्व करती है। साइकिल और बायो-सीएनजी मोटरसाइकिल पर झांकी के साथ आने वाले सवारों ने भारत के हर कोने से दूध को सहकारी संग्रह केंद्रों या उपभोक्ताओं तक पहुंचाने वाले पुरुषों और महिलाओं के परिश्रम को दर्शाया।

प्रमुख खबरें

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना