Bihar के रोहतास में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो प्रवासी मजदूर पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

बिहार के रोहतास जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात शिवोसागर थाना क्षेत्र में घटी और इसके सिलसिले में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी दो हार्वेस्टर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की शौच के लिए बाहर गई थी, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने कहा, ‘‘लड़की घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने उसे अंधेरे में, व्याकुल अवस्था में रोते हुए पाया।’’

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से पांच हार्वेस्टर ऑपरेटर काम के लिए गांव में आए हुए थे। कुमार ने बताया कि लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके परिवार ने उनमें से एक को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘बाद में सभी पांचों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें