जय श्री राम नारे के सामने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाली छात्रा बोलीं, अगली बार हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलूंगी

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2022

जय श्रीराम के नारों के जवाब में अल्लाह हू अकबर जैसे नारे देने के बाद मौलाना से लेकर  मुस्लिम संगठन की पहली पसंद बनीं बीबी मुस्कान खान ने कहा कि मैंने सांप्रदायिक आधार पर अल्लाह-हू अकबर नहीं चिल्लाया। अगली बार हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलूंगी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा मुस्कान ने कहा कि कि मैंने सांप्रदायिक आधार पर अल्लाह-हुअकबर नहीं चिल्लाया। मैं हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा नहीं करना चाहती। भले ही पूरे देश में लोग उसके शब्दों को लेकर बहस कर रहे हो। वाणिज्य द्वितीय वर्ष की छात्रा और जिम मालिक की बेटी 19 वर्षीय मुस्कान कानून की पढ़ाई करना चाहती हैं। उसके पास कोई तत्काल रोल मॉडल नहीं है, लेकिन वह अपने विश्वास और अल्लाह के सिद्धांत में ताकत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हिजाब विवाद: कर्नाटक के उडुपी के सभी हाई स्कूलों में 14 फरवरी से 19 फरवरी तक धारा 144 लागू

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बुर्का पहनी बीबी मुस्कान खान नाम की छात्रा भगवा स्कार्फ पहने युवाओं द्वारा उसे परेशान करने के दौरान उनका विरोध करती नजर आई। घटना मांड्या जिले के पीईएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स का है. जहां पर मुस्कान नामक छात्रा अपनी स्कूटी पार्क करने के बाद बुर्का पहनकर कॉलेज परिसर में जा रही थी तभी जय श्री राम के नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। लड़की की तरफ से भीड़ के सामने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग