'लड़कियां प्यार में पड़कर घर से भाग रही हैं', महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख का विवादित बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2023

लातूर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रुपाली चाकणकर ने दावा किया कि मोबाइल फोन के कारण माता-पिता और बच्चों के बीच ‘संवाद का अभाव’ होने से लड़कियां संभवत: प्यार में पड़कर घर से भाग रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के बाद राज्य में बाल विवाह के मामलों में वृद्धि हुई है। लातूर में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चाकणकर ने कहा कि अकेले लातूर में 37 बाल विवाह रोके गए और इनमें से दो घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज किए गए। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र में बढ़ते बाल विवाह पर अपने बयान के संबंध में कोई आंकड़ें या समयावधि नहीं बताई।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 : केंद्र ने न्यायालय से कहा- जम्मू कश्मीर का संविधान भारतीय संविधान के अधीनस्थ

चाकणकर ने कहा कि पुलिस के ‘दामिनी स्क्वाड’ को लड़कियों की सुरक्षा के लिए उनके साथ अधिक बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने बताया, “महिला आयोग अपलया दारी पहल के तहत आयोग ने 28 जिलों की लगभग 18,000 शिकायतों का निस्तारण किया है। सोमवार को हमें लातूर में 93 शिकायतें मिलीं और तीन दल उन्हें तेजी से हल करने की दिशा में काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Death | अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, देर रात आया कार्डियक अरेस्ट, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान

Vivek Agnihotri के बयानों पर भड़का विश्व हिंदू परिषद! पूछा- हिंदू धर्म पर सवाल उठाने वाले आप कौन?

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला