Astrology Tips: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद Lucky, बुध ग्रह दिलाता है Career में सफलता

By अनन्या मिश्रा | Mar 30, 2026

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की सिर्फ जन्मतिथि को जानकर उसके भविष्य, जीवन और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के अपने स्वामी ग्रह होते हैं। जिसका प्रभाव इनके जीवन और स्वभाव पर भी देखने को मिलता है। आप अपने जन्मतिथि का कुल योग जानकर अपना मूलांक जान सकते हैं। जैसे अगर व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को होता है, तो आपका मूलांक 9 होता है। इस तरह से आप अपना मूलांक जान सकते हैं और भविष्यफल जान सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए मूलांक 5 वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घूमने-फिरने की शौकीन और बुद्धिमान होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mulank 7: जानें मूलांक 7 वालों के लिए कौन-से Career Options हैं सबसे Best

बुद्धिमानी से पाती हैं सफलता

इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है और इस मूलांक की लड़कियां ज्ञानी और बुद्धिमान होती हैं। यह अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता से सफलता पाती हैं। इस मूलांक की लड़कियां ऊर्जा से भरपूर होती हैं और अपना कोई भी काम पूरे जोश और लगन से करती हैं। बिजनेस के फील्ड में यह बुद्धिमानी और क्रिएटिविटी से आगे बढ़ती हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से इन जातिकाओं की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है, जो इनको बाकियों से अलग बनाती हैं। यह कोई भी काम सोच-समझकर करती हैं।

ज्योतिष में दिलचस्पी

अंक ज्योतिष के मुताबिक 05, 14 और 23 तारीख पर जन्मी लड़कियां नई-नई योजनाएं बनाती रहती हैं। इन जातिकाओं के दिमाग में अलग-अलग तरह के कार्य को लेकर ख्याल आता है। यह ज्योतिष में रुचि रखती हैं। मूलांक 5 वाली लड़कियां विज्ञान और पत्र व्यवहार में आगे बढ़ सकती हैं। यह करियर के क्षेत्र में लेखाकार, अच्छी टीचर और उपदेशक बन सकती हैं। यह लड़कियां अच्छी थिंकर होती हैं।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर: राजस्थान सरकार ने स्थगित किया ‘Global Rajasthan Agritech Meet’ (GRAM-2026)

Jammu and Kashmir का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही देरी पर भड़के Farooq Abdullah, केंद्र को याद दिलाए वादे

PM Modi Netherlands Visit | प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे, व्यापार और तकनीक पर बातचीत होगी बातचीत

Shani Jayanti 2026: ज्येष्ठ अमावस्या पर अद्भुत संयोग, इस Puja Vidhi से बरसेगी शनिदेव की कृपा