Kashmir में पारंपरिक Namda Artwork को पुनर्जीवित करने के लिए हस्तशिल्प विभाग की अनोखी पहल

By नीरज कुमार दुबे | Nov 20, 2023

कश्मीर में पारम्परिक कलाओं को पुनर्जीवित करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग की ओर से पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण शिविर चलाये जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण शिविरों में महिलाओं को कश्मीरी हस्तकला के संबंध में प्रशिक्षण तो दिया ही जाता है साथ ही उन्हें कुछ भत्ते भी प्रदान किये जाते हैं ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इन प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही हैं क्योंकि हुनर सीखने के बाद उन्हें काम भी आसानी से मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में पतझड़ के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए देशभर से उमड़ रहे हैं पर्यटक

हम आपको बता दें कि नमदा ऊन से बना पूरी तरह से हस्तनिर्मित उत्पाद है और सर्दियों में गर्माहट बनाये रखने में दूसरा कोई कपड़ा इसे मात नहीं दे सकता। खासतौर पर नमदा से बने कपड़े साज-सज्जा के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसीलिए हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग के पेशेवर प्रशिक्षकों की देखरेख में कई लड़कियाँ गलीचे बनाने की इस पारम्परिक कला के बारे में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वर्तमान में रैनावाड़ी श्रीनगर सहित घाटी के विभिन्न स्थानों पर कई प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं जहां लड़कियां नमदा बनाना सीख रही हैं। हम आपको बता दें कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मदद से लड़कियों को काफी मजबूती मिल रही है जिसके परिणामस्वरूप वे मांग कर रही हैं कि इस तरह के प्रशिक्षण को घाटी के सभी जिलों में जारी रखा जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

France में सप्ताहांत हिंसा के बाद पेरिस और अन्य शहरों में छात्र रैलियों पर रोक

देश भर में 12 करोड़ वोट हटाए जाने का दावा, CPI नेता ने PM Modi पर साधा निशाना

Punjab Assembly के विशेष सत्र में चर्चा के लिए विपक्ष स्वतंत्र, Harbhajan Singh ETO ने दी जानकारी

Delhi Census 2027 का दूसरा चरण 10 जनवरी से, 40 सवालों में जाति भी होगी शामिल