By अनन्या मिश्रा | Apr 15, 2023
कहा जाता है कि प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास होता है। यह आपकी सारी जिंदगी को अपने आप में समेट लेता है। एक पल में यह आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है। कई बार इसके बिना जिंदगी बड़ी मुश्किलों भरी लगने लगती है। आगे चलकर यही प्यार शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधकर अपनी संपूर्णता को पाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसे ही हमसफर को तलाश कर रहे जो आपकी जिंदगी को प्यार से भर दें। या अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि ऐसा प्यार आपकी जिंदगी में भी आए जो जिंदगी के सफर में साथ-साथ चल सके।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाली लड़कियां काफी सामाजिक होती हैं। यह परिवार का सम्मान करने वाली और लोगों को अपने साथ लेकर चलने वाली होती हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है। वह लड़कियां काफी विद्वान होती है। साथ ही इस मूलांक वाली लड़की अपने पति के लिए गुणी और प्यार करने वाली पत्नी बनती हैं।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाली लड़कियां दिल की साफ, आकर्षक और काफी दयालु स्वभाव की होती हैं। यह लड़कियां उत्कृष्ट और आकर्षक व्यक्तित्व की स्वामिनी होती हैं। यह लड़कियां अपने पति का ख्याल रखने वाली और वफादार होती हैं। मूलांक 2 वाली लड़कियों या महिलाओं के घर सभी सुख-सुविधाओं से लैस होते हैं।
मूलांक 3
जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है। वह लड़कियां अपने पति को बहुत प्यार करती हैं। इनका स्वाभाव दयालु और सहनशील होता है। यह परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलती हैं। ऐसी लड़कियां अपने पति पर पूर्ण अधिकार रखती हैं। यदि आपकी पत्नी मूलांक 3 हो तो ऐसे व्यक्तियों को अपनी पत्नी के नाम से बिजनेस करना चाहिए। इससे बिजनेस में उन्नति होती है।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाली लड़कियां अपने पति को काफी प्रिय होती हैं। यह लड़कियां उच्च शिक्षा को प्राप्त करती हैं। ऐसे लड़कियां अपनी बात मनवाने वाली होती हैं और इनको बन-संवर के रहना काफी पसंद होता है। हालांकि मूलांक 4 वाली लड़कियां सादा जीवन जीने में विश्वास रखती हैं। यह अपने परिवार को सहेज कर चलना पसंद करती हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 वाली लड़कियों को सज-संवर के रहना काफी पसंद होता है। इनका चेहरा जितना अधिक खूबसूरत होता है, उतनी ही यह व्यवहार कुशल भी होती हैं। यह लड़कियां व महिलाएं अपने पति को बेहद प्यार करती हैं। रिवार के साथ चलना और अपनी रुचि के हिसाब से काम करना इनको पसंद होता है।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाली लड़कियां बेहद सरल स्वभाव की होती हैं। यह लड़कियां दयालु होने के साथ ही प्रतिभा की धनी होती हैं। ऐसे लड़कियों और महिलाओं को पति और परिवार का प्यार और सम्मान मिलता है। यह लड़कियां खुद से जुड़े हर रिश्ते को संजीदगी और खूबसूरती से निभाती हैं। इनका यही व्यवहार इन्हें पति और परिवार को पसंद आता है।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाली लड़कियां काफी समझदार होती हैं। यह अपना हर कदम काफी सोच-समझकर उठाती हैं। साथ ही यह मिलनसार स्वभाव की होती हैं और परिवार को साथ लेकर चलती हैं। ऐसी लड़कियां हर स्थिति में अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। 7 मूलांक वाली लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद को प्राप्त करने वाली होती हैं।
मूलांक 8
जिन लड़कियों का मूलांक 8 होता है। वह अच्छा पैसा कमाने वाली और धनी होती हैं। इन लड़कियों में क्रिएटिविटी कूट-कूटकर भरी होती है। 8 मूलांक वाली लड़कियां कर्मठ प्रवृत्ति की धनी होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने पति और परिवार के साथ ही बिजनेस में भी अच्छी होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां अच्छी सलाहकार भी होती हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाली लड़कियां अपने पति को बहुत प्यार करने वाली होती हैं। इनका स्वभाव पारिवारिक होता हैं। हालांकि यह थोड़ा उग्र स्वभाव की होती हैं। लेकिन यह कुछ ही देर में शांत भी हो जाती हैं। इन लड़कियों को मनमौजी कहा जा सकता हैं। लेकिन यह अपने पति के हर काम को पूरे मन से करने में मदद करती हैं।