बहुत किस्मतवाली होती हैं वो लड़कियां जिनकी हथेली पर होते हैं यह चिन्ह

By प्रिया मिश्रा | Aug 20, 2021

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ पर बनी रेखाएं भी उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के हाथ पर बनने वाली रेखाओं से का संबंध उसके जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। हथेली पर बनी रेखाओं से भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में  बनने वाली रेखाएं समय के साथ बदलती रहती हैं जिसके कारण हथेली पर अलग-अलग चिह्नों का निर्माण होता रहता है। इनमें से कई चिह्न बहुत शुभ माने जाते हैं जिनसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार लड़कियों की हथेली पर किन चिन्हों का बनना शुभ माना जाता है-

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के हाथ में मछली का चिन्ह होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। माना जाता है कि मछली का चिन्ह भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। ऐसी लड़कियाँ अपने परिवार और संबंधियों के लिए भी बहुत भाग्यशाली होती हैं। 

लड़कियों के हाथ में कमल के फूल का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। कमल के फूल पर माता लक्ष्मी विराजमान होती हैं इसलिए ऐसी लड़कियां बहुत धनवान होती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जीवनरेखा, भाग्यरेखा, शनि पर्वत और गुरु पर्वत पर कमल के फूल का निशान बहुत शुभ माना जाता है। जिन लड़कियों के हाथ में कमल के फूल का चिन्ह होता है उन्हें जीवन में बहुत सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। 

इसे भी पढ़ें: सावधानी के साथ लगाएं 'विंड चाइम', नहीं तो होगा नुकसान

जिन लड़कियों के हाथ में शंख का निशान होता है वे बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियाँ बहुत बुद्धिमान होती हैं और इन्हें जीवन में सारे सुख-सुविधाएं मिलती हैं। माना जाता है कि जिन लड़कियों की सभी उँगलियों के पोरों पर शंख का चिन्ह होता है वे जीवन में बहुत सफलता हासिल करती हैं।

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के हाथ में स्वस्तिक का चिन्ह होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियाँ बहुत धार्मिक और सदाचारी होती हैं। ऐसी लड़कियाँ अपने ही नहीं, दूसरों के जीवन में भी सकारत्मकता फैलाती हैं। ऐसी लड़कियाँ धर्म-कर्म के कामों से खूब मान-सम्मान प्राप्त करती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav