Gita Press Row: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी, उसके थिंक टैंक पर वैचारिक आतंकियों का कब्ज़ा

By अंकित सिंह | Jun 20, 2023

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा ने साफ तौर पर कहा था कि कांग्रेस को सनातन से नफरत है इसलिए वह इस कदम का विरोध कर रहे हैं। इन सब के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भी बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर ने आज एक बार फिर से कहा है कि कांग्रेस हमेशा से हिंदू विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू आस्था और ग्रंथों का उपहास उड़ाती है। 

इसे भी पढ़ें: घर घर में धर्म, संस्कृति और परंपरा पर आधारित साहित्य पहुँचाने वाली Gita Press को गांधी शांति पुरस्कार देने के फैसले पर भड़की Congress

कांग्रेस ने क्या कहा था

ट्विटर पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 देना सावरकर और गोडसे को पुरस्कृत करने जैसा होगा। उन्होंने तर्क दिया कि एक लेखक अक्षय मुकुल ने 'गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया' नामक एक जीवनी लिखी थी। रमेश ने कहा कि किताब मुकुल के महात्मा गांधी के साथ 'तूफानी' संबंधों और उनके राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक एजेंडे पर उनके साथ चल रही लड़ाइयों का पता लगाता है. यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है। हालांकि, कांग्रेस में भी इसको लेकर राय बंटी हुई नजर आ रही है। यूपी कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि जयराम रमेश को ऐसे बय़ान नहीं देना चाहिए था। 

प्रमुख खबरें

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया