बिहार की जनता से मायावती की अपील, बसपा गठबंधन को भी एक मौका दे ताकि विकास कर सकें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में जनता से अपनी पार्टी के गठबंधन को मौका देने की अपील की है। मायावती ने रविवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा बिहार विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही तीन नवंबर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने जद-यू और राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका जरूर दें।

इसे भी पढ़ें: बिहार में जे पी नड्डा ने कहा- पुलवामा और कश्मीर पर राहुल सहित कुछ नेताओं के बयान दुखद

उन्होंने ट्वीट कर कहा उत्तर प्रदेश की सात और मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव हेतु प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी तीन नवंबर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि वे बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहाँ विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता