By मिताली जैन | May 26, 2026
भारत में कोरियन गर्ल्स की ब्यूटी का बहुत ज्यादा क्रेज है। अक्सर लड़कियां उनकी तरह ही ग्लास स्किन पाना चाहती हैं और इसलिए बहुत जद्दोजहद भी करती हैं। लेकिन कोरियन ग्लास स्किन पाने के चक्कर में कई बार वे ऐसी गलतियां भी कर बैठती हैं, जो उनकी स्किन को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाती हैं। जहां वे अपने मन में चमकती त्वचा का सपना संजोए हुए थीं, वहीं उनकी स्किन डल और बेजान हो जाती हैं।
यह सच है कि एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और ऐसे में स्किन ग्लो करने लगती है। लेकिन कुछ लड़कियां जल्दी ग्लो पाने के लिए रोज स्क्रब या एक्सफोलिएटिंग सीरम इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं, जिससे स्किन को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा करने से स्किन में रूखापन, रेडनेस, जलन व पिंपल्स की समस्या हो जाती है। इसलिए सप्ताह में केवल एक बार ही हल्का एक्सफोलिएशन करें।
यह एक ऐसी गलती है, जो अक्सर लड़कियां कर बैठती हैं। वे कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं और इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर कोरियन प्रोडक्ट को ट्राय करना चाहती हैं। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि हर प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सही नहीं होता। इतना ही नहीं, भारतीय स्किन और मौसम कोरियन मौसम से काफी अलग है। बेहतर होगा कि आप सिर्फ ट्रेंड को आंख मूंदकर फॉलो करने की जगह अपनी स्किन टाइप और मौसम के हिसाब से स्किनकेयर चुनें।
अगर आप कोरियन स्किन ग्लो पाना चाहती हैं तो सिर्फ महंगे सीरम और फेस मास्क लगाने से आपको मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। इसके साथ-साथ नींद, पानी, डाइट व लाइफस्टाइल का भी ख्याल रखना होता है। कोरियन गर्ल्स सिर्फ प्रोडक्ट्स के भरोसे नहीं रहतीं, उनका लाइफस्टाइल काफी अच्छा होता है।
- मिताली जैन