Arunachal Pradesh की Glo Lake को मिला Ramsar Site का दर्जा, CMPema Khandu ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

ईटानगर, चार अगस्त अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि लोहित जिले में स्थित ग्लॉ झील को अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले रामसर स्थल के तौर पर मान्यता मिलने से जैव-विविधता संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी आजीविका को प्रोत्साहन मिलेगा। खांडू ने कहा कि यह घोषणा राज्य के पारिस्थितिक संरक्षण के इतिहास में एक अहम पड़ाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

पहाड़ों से साल भर बहने वाली धाराओं से झील में पानी आता है। इसके आस-पास का इलाका 150 से ज़्यादा तरह के पेड़ों और 49 तरह के ऑर्किड का निवास है, जो इसे पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की विविधता के लिहाज से एक अहम केंद्र बनाता है। रामसर संधि एक अंतर-सरकारी पर्यावरण संधि है।

इसकी शुरुआत दो फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में दलदल, कच्छ-भूमि और झीलों जैसी आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए की गई थी।

प्रमुख खबरें

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया

UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM Yogi का ऐलान