व्यापक अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है वैश्विक अर्थव्यवस्था: आईएमएफ एमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

वाशिंगटन। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था सापेक्षिक पूर्वानुमान से व्यापक अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक तिहाई देशों को इस साल या अगले साल कम से कम दो तिमाहियों में संकुचन का सामना करना पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले यहां एक प्रमुख नीतिगत भाषण में आईएमएफ की प्रबंध निदेशक जॉर्जिवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले सप्ताह जारी होने वाले विश्व आर्थिक परिदृश्य में वैश्विक वृद्धि अनुमानों को और घटाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित होंगे 8 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्ति, जानें किसे चुनेंगे अपना उत्तराधिकारी

उन्होंने कहा कि हालात इससे अधिक बुरे भी हो सकते हैं। जॉर्जिवा ने कहा, ‘‘चीजों के बेहतर होने के पहले और खराब होने की आशंका अधिक दिख रही है।’’ इससे पहले आईएमएफ ने बृहस्पतिवार को कैलेंडर वर्ष 2023 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान को एक बार फिर घटाते हुए कहा था कि 2026 तक विश्व अर्थव्यवस्था में चार लाख करोड़ डॉलर तक की गिरावट आ सकती है। जॉर्जिवा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ का परिदृश्य नाटकीय रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में इस युद्ध के बड़े प्रभावों को पहले से ही देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर