आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान! GlobalFoundries बनाएगी भारतीय Startup FermionIC का पहला Semiconductor Chip

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2026

सेमीकंडक्टर विनिर्माण कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज एक साझेदारी के तहत सरकारी समर्थन प्राप्त फर्मियोनिक के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) चिप बनाएगी। बृहस्पतिवार को जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। फर्मियोनिक के आरएफ चिप ग्लोबलफाउंड्रीज द्वारा बनाए जाने वाले पहले भारतीय सेमीकंडक्टर होंगे। कंपनी पहले से क्वालकॉम, मीडियाटेक, ब्रॉडकॉम जैसी वैश्विक कंपनियों के लिए चिप बना रही है।

फर्मियोनिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौतम कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ ग्लोबलफाउंड्रीज इंडिया के साथ हमारा सहयोग हमें जटिल, उत्पादन-स्तर के आरएफ सिलिकॉन (केवल ‘प्रोटोटाइप’ नहीं) उपलब्ध कराने में सक्षम बनाता है। हमारी यात्रा के इस चरण में हमें केवल एक विनिर्माण प्रदाता नहीं, बल्कि ऐसे भागीदार की आवश्यकता थी जो आरएफ की जटिलता को समझे और उत्पादन-स्तर के निष्पादन में सहयोग कर सके। ग्लोबलफाउंड्रीज की आरएफ विशेषज्ञता और जीएफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी ने इसे संभव बनाया।

प्रमुख खबरें

रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंचा

Health Tips: हिप्स और थाइज के Stubborn Fat से चाहिए छुटकारा? एक्सपर्ट के ये 2 आसान तरीके करेंगे कमाल

ग्रेटर नोएडा में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Guru Purnima 2026: जानें कब है गुरु पूर्णिमा, उदयातिथि के अनुसार शुभ मुहूर्त और Puja Vidhi