अब जीमेल बॉक्स नहीं होगा फुल, इस तरीके से कर सकते हैं मैसेज को ऑटोमेटिक डिलीट

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 04, 2022

पुराने समय में लोग संदेश पहुंचाने के लिए चिट्ठी पत्री का इस्तेमाल करते थे। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बदलता गया लोग भी विकसित होते गए। इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ सूचना क्रांति का है। सूचना क्रांति के इस दौर में अब ऐसे अनेक माध्यम आ गए हैं जिनके जरिए लोग आपस में कनेक्ट रह सकते हैं। अब लोग चिट्ठी के जरिए संदेश नहीं बल्कि जीमेल या वॉट्सऐप के जरिए लोगों को संदेश भेज सकते हैं। सूचना के क्रांति के दौर में गूगल ने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है, गूगल के ऐप लोगों को अलग अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं। हम आज आपको गूगल की इसी जीमेल सर्विस के बारे में खबर देने जा रहे हैं।

 जीमेल की ओर से अपने यूजर्स को एक filters for auto-deletion नाम का एक फीचर उपलब्ध कराया जाता है। जो ऑटोमेटिक ही आपके गैरजरूरी ईमेल को डिलीट करने में आपकी सहायता करता है। आइए जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं?

 ऑटोमेटिक डिलीट करें ईमेल

 सबसे पहले जीमेल ओपन करें

 इसके बाद सर्च ऑप्शन पर जाएं, यहां पर आपको राइट साइड में फिल्टर आइकन दिखेगा इस पर क्लिक करें।

 फिर एक बॉक्स ओपन होगा, जहां जिस सर्विस जैसे फेसबुक के मैसेज डिलीट करने हैं तो उसका फिल्टर तैयार करना होगा।

 इसके बाद आर्काइव्स समेत कई दूसरे मैसेज को डिलीट करने की भी सहूलियत मिलती है। यूजर्स को अपने हिसाब से ऑप्शन को सिलेक्ट करके फिल्टर तैयार करना होगा। उसके बाद डिलीट इट का ऑप्शन चुनना होगा।

 इस तरह से आप ऑटोमेटिक अपने गैर जरूरी इमेल को डिलीट कर पाएंगे।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value

सवाई माधोपुर: एसीबी ने 70 हजार रुपये घूस लेते रेलवे पुलिस आरक्षी को दबोचा

HDFC Bank में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, Kaizad Bharucha बन सकते हैं नए प्रमुख, RBI की मंजूरी अहम