GMR Group नए देशों में Airport कारोबार का विस्तार करेगा, यूरोप और एशिया पर नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

जीएमआर समूह पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, पूर्वी यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में हवाई अड्डों तथा उनसे जुड़े कारोबार में महत्वपूर्ण अवसर तलाशेगा। जीएमआर समूह के चेयरमैन जी.एम. राव ने कहा है कि समूह की कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स दिल्ली और हैदराबाद समेत पूरे देश में छह हवाई अड्डों का संचालन करती है। इसके अलावा इंडोनेशिया में भी एक हवाई अड्डे का परिचालन किया जा रहा है, जबकि यूनान में एक हवाई अड्डे का विकास किया जा रहा है।

इसके तहत शुल्क मुक्त, मालवाहक सेवा, खुदरा, खाद्य एवं पेय पदार्थ जैसे ऐसे कारोबारों में प्रवेश किया गया है, जिनमें अपेक्षाकृत कम पूंजी की जरूरत होती है। राव ने कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि लंबे समय तक शेष रियायत अवधि और मजबूत मांग के आधार पर समूह के कारोबार के लिए वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “आगे भी हम हवाई अड्डों के लिए नई रियायतों के अवसर तलाशते रहेंगे।

साथ ही परिचालन एवं रखरखाव अनुबंधों और हवाई अड्डों से जुड़े कारोबार पर केंद्रित कम पूंजी वाले क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे। इससे वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए टिकाऊ वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।” जीएमआर हवाई अड्डों से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में 11.46 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। यह देश के कुल घरेलू हवाई यातायात का करीब 25.6 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय यातायात का 33.9 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब

Nepal Flood राहत पर विदेशी मदद खारिज नहीं की, भारत और चीन से मांगे 42 Bailey Bridges

Yogi Adityanath पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपी Meerut में गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट

Ankit Balian Murder: शामली में चार दिन में गिरफ्तारी न होने पर पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी