जीएमआर इंफ्रा को तीसरी तिमाही में 561 करोड़ रुपये का घाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

हैदराबाद। जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 561.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में उसे 578.40 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। जीएमआर इंफ्रा ने बृहस्पतिवार रात को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 2,119.87 करोड़ रुपये रही, जो कि एक साल पहले की इसी तिमाही में उसकी आय से कम है। 2017-18 की तीसरी तिमाही में उसकी आय 2,276 करोड़ रुपये थी। 

जीएमआर के हवाई अड्डा परिचालन कारोबार की आय तीसरी तिमाही में 1,358.38 करोड़ रुपये रही जबकि बिजली कारोबार से आय 145.74 करोड़ रुपये रही, जो 2017-18 की इसी तिमाही में 430.54 करोड़ रुपये थी। जीएमआर फिलहाल दिल्ली और हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन कर रहा है और गोवा में एक हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में लगी हुई है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह