गोवा विधानसभा में बाल अधिनियम से कुष्ठ रोग का संदर्भ हटाने वाला संशोधन विधेयक पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

गोवा विधानसभा ने गोवा बाल (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया, जिसमें राज्य के बाल संरक्षण संबंधी कानून से ‘‘कुष्ठ रोग’’ के संदर्भ हटाने का प्रावधान किया गया है, ताकि इस बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति सामाजिक कलंक और भेदभाव को खत्म किया जा सके। राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को विधानसभा में गोवा बाल अधिनियम, 2003 में संशोधन के लिए यह विधेयक पेश किया। बाद में सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।

संशोधन के जरिए इस प्रावधान से कुष्ठ रोग का उल्लेख हटा दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

CMRL मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के आवास पर ED ने चस्पा किया समन

London में Dhruv Rathee और Washington में 6 अमेरिकी सांसदों ने थामी भारत विरोधी अभियान की कमान

135 किलो ड्रग्स जब्ती पर MK Stalin का हमला, TVK को बताया ब्रेकिंग बैड पार्टी

Bharat Electronics Limited में Project Engineer के पद खाली, दिल्ली और बेंगलुरु में इंटरव्यू