राफेल पर ऑडियो टेप को राहुल ने बताया असली, कहा- अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि राफेल मामले को लेकर गोवा के एक मंत्री की कथित बातचीत वाला ऑडियो टेप सामने आने के 30 दिनों बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और ऐसे में यह तय है कि यह टेप असली है तथा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल के बारे में विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं। गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे से जुड़ी एक खबर को री-ट्वीट करते हुए गांधी ने कहा कि राफेल पर ऑडियो टेप रिलीज होने के 30 दिन बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं गई या जांच का आदेश नहीं दिया गया। मंत्री के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि यह तय है कि टेप असली है और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल पर विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं जो प्रधानमंत्री के मुकाबले उनको ताकतवर बनाती है। दरअसल, कांग्रेस ने गत दो जनवरी को एक ऑडियो जारी किया था जिसमें गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज होने का दावा किया गया था। इसमें राणे कथित तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ‘मुख्यमंत्री (पर्रिकर) ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि मेरे शयनकक्ष में राफेल मामले की सभी जानकारियां हैं। बाद में राणे ने ऑडियो टेप को फर्जी करार देते हुए कहा था कि इस टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक