गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे ने किया नामांकन, विपक्ष नहीं उतारेगा उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद म्हालू शेट तनावडे ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के तहत 24 जुलाई को मतदान होना है। तनावडे का बिना किसी मुकाबले के ‘सर्वसम्मति से’ चुना जाना तय है, क्योंकि गोवा में सभी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारने का संकल्प लिया है। तनावडे ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य विधायकों की मौजूदगी में गोवा विधानसभा परिसर में निर्वाचन अधिकारी नम्रता उलमान के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 33, कांग्रेस के तीन, आम आदमी पार्टी (आप) के दो और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) तथा रेवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के एक-एक विधायक हैं।

उन्होंने दावा किया कि नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा और समर्थक दलों के सभी विधायक मौजूद थे। इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने मंगलवार को पणजी में कहा कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, क्योंकि उसके पास जरूरी संख्या बल नहीं है और वह चुनाव प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं लेगी। पालेकर ने संवाददाताओं से कहा, “हम विधानसभा का कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहते। हम इसके पक्षधर नहीं हैं। हम राज्यसभा चुनाव तब लड़ेंगे, जब हमारे पास जरूरी संख्या बल होगा।

प्रमुख खबरें

Vadodara में PM Modi का मेगा शो, ₹35,000 करोड़ के Infrastructure Projects से मिलेगी Logistics सेक्टर को गति

Air India Express की Flight में Engine Oil स्तर गिरा, Kochi Airport पर कराई गई Emergency Landing

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia