गोवा के मुख्यमंत्री ने स्कूलों में प्रतिदिन 15 मिनट का योग सत्र आयोजित करने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को स्कूल शिक्षकों से आग्रह किया कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए छात्रों के साथ प्रतिदिन 15 मिनट योग का अभ्यास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं शिक्षकों से अनुरोध करता हूं कि वे स्कूलों में अपने विद्यार्थियों के साथ प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग का अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से छात्रों को ध्यान केंद्रित करने और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, फिट इंडिया , विकसित भारत 2047 मिशन का हिस्सा है। हम चाहते हैं कि हर युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। हमें सिर्फ इसलिए योग नहीं करना चाहिए क्योंकि कोई शिक्षक या योग प्रशिक्षक हमें मजबूर करता है। हमें अपने और अपने परिवार के लिए ऐसा करना चाहिए।

सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग दिवस 180 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, योग विश्व को भारत का उपहार है। यह भारत द्वारा विश्व को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। हम योग के माध्यम से विश्व को एक साथ लाये हैं और हमें इस पर गर्व है।

उन्होंने कहा, योगाभ्यास रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होना चाहिए। एक दैनिक अभ्यासी के रूप में मैं कह सकता हूं कि इससे खुशी और तंदुरुस्ती बढ़ेगी। इससे शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती में भी मदद मिलेगी।

सावंत ने कहा कि हर घर में रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, हर घर में कम से कम एक व्यक्ति मधुमेह या रक्तचाप से पीड़ित है। इससे बचने के लिए योग का अभ्यास करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत