Goa CM प्रमोद सावंत ने गलत संदेश फैलाने के लिए Influencers की आलोचना की, कहा- भ्रामक जानकारी ना दें

By रितिका कमठान | Jan 03, 2025

आजकल सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के व्लॉग बनाते हैं। व्लॉग बनाकर लोग काफी ना सिर्फ वायरल हो रहे हैं बल्कि इसके जरिए ही अपना जीवन यापन भी कर रहे है। कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ऐसे हैं जो कुछ गलत जानकारी भी देते है, जिसे उनके व्यूअर्स सच मान लेते है। 

एएनआई से बाच करते हुए प्रमोद सावंत ने कहा "यहां सभी होटल भरे हुए हैं। कुछ इंफ्लूएंसर्स कहते रहते हैं कि पर्यटक गोवा नहीं आ रहे हैं और उनकी पसंद अन्य डेस्टिनेशन होने लगी है। वे लोगों को गोवा के बारे में गलत संदेश दे रहे है।" भाजपा नेता ने इन "इंफ्लूएंसर्स" को राज्य के तटीय स्थलों का दौरा करने के लिए इनवाइट भी किया है।

प्रमोद सावंत ने कहा, "मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे खुद आकर गोवा के फेमस टूरिस्ट स्पॉट को देखें। हर सड़क वाहनों से भरी है, हर समुद्र तट पर्यटकों से भरा हुआ है। यहां बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए हैं। सड़क पर बहुत भीड़ है और लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि दिसंबर महीना गोवा के लिए ‘बहुत महत्वपूर्ण महीना’ बना हुआ है।

सावंत ने कहा, "मैं देश भर से आए लोगों का स्वागत करता हूं। दिसंबर गोवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीना है। हमेशा की तरह, अंतरराष्ट्रीय त्योहारों से लेकर क्रिसमस और 31 दिसंबर तक विभिन्न त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। नवंबर, दिसंबर और जनवरी में पर्यटकों की भीड़ रहेगी।"

 

गोवा के मंत्री ने ‘इंफ्लूएंसर्स’ की निंदा की

इस बीच, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने गुरुवार को इंफ्लूएंसर्स पर राज्य को ‘बदनाम’ करने का आरोप लगाया। खाउंटे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह कहना कि पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है और कोई पर्यटक नहीं है। वहीं थाईलैंड या कहीं और चले गए हैं, तो मुझे लगता है कि यह गलत तरीका है। उन्होंने कहा कि सरकार इंफ्लूएंसर्स को "बेनकाब" करेगी।

प्रमुख खबरें

आर्थिक आधार पर Reservation का Mayawati ने किया कड़ा विरोध, बताया विकसित Bharat के लिए बड़ा खतरा

Bangladesh PM Tariq Rahman की भारत यात्रा में जल्दबाजी नहीं, कबीर ने गिनाईं प्राथमिकताएं

बीजिंग के World Humanoid Robot Games में टूटा Usain Bolt का रिकॉर्ड, रोबोट ने रचा नया इतिहास

Gujarat Hooch Tragedy: भावनगर में जहरीली शराब से दो और मौतें, मृतकों की संख्या 13 हुई