मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संभाला कार्यभार, बोले- 5 साल में मेनिफेस्टो के सभी वादों को करेंगे पूरा

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

पणजी। तीन बार के विधायक प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि स्वयंपूर्ण गोवा 2.0 मिशन शुरू होगा, सभी सेक्टर में रोज़गार पैदा करना प्राथमिकता रहेगी, केंद्र सरकार के सहयोग से गोवा में पर्यटन को बढ़ावा देने की हमारी कोशिश रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: चुनावों में जीत लोगों के मोदी के नेतृत्व में भरोसे का प्रमाण, कांग्रेस का हुआ सफाया : अमित शाह

8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

प्रमोद सावंत मंत्रिमंडल में विश्वजीत पी राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौते और अतानासियो मोनसेरेट को शामिल किया गया। प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रमोद सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी