गोवा नए जीएसटी सुधारों के जरिये एमएसएमई को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का स्वागत किया और कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत 2.0 की दिशा में देश की यात्रा को और मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ गोवा इस अभियान के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है... बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, प्रक्रियाओं को सरल बनाना एवं हमारे उद्यमियों को सशक्त बनाना ताकि स्वदेशी उत्पाद भारत और दुनिया भर में गर्व से अपनी पहचान बना सकें।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा था कि सोमवार से लागू होने वाले जीएसटी सुधार देश की वृद्धि दर को और बढ़ाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने से देश में समृद्धि बढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना

तुला राशि में Shukra Vakri: 14 नवंबर तक 4 राशियों को करियर और कारोबार में बड़ा लाभ