कोरोना वायरस के कारण गोवा सरकार ने राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

पणजी। गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बुधवार को गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर कहा, व्यापक विचार-विमर्श के बाद कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया क्योंकि हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं

उन्होंने कहा कि इस फैसले से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता समाप्त हो जाएगी। सावंत ने सुबह बोर्ड और राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की जिसके बाद उन्होंने कहा था कि शाम तक निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा