मंत्री ने पर्रिकर के लाइफ सपोर्ट पर होने की अफवाहों को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

पणजी। गोवा के एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी हालत बिगड़ गई है। पर्रिकर (63) अग्न्याशय संबंधी रोग से ग्रसित हैं। पिछले एक साल से उनका अस्पताल आना-जाना लगा हुआ है। गौरतलब है कि स्थानीय मीडिया के एक हिस्से ने शनिवार को खबर दी कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: पर्रिकर के साथ भेंट के बारे में झूठ बोलकर बहुत नीचे उतर गये राहुल गांधी: अमित शाह

राज्य के नगर नियोजन मंत्री विजय सरदेसाई ने दोपहर में उनसे मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री की हालत उतनी खराब नहीं है जितना बताया जा रहा है। सरदेसाई ने कहा कि ये खबरें हैं कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि मैंने उनके साथ राजनीति और चुनाव आचार संहिता पर चर्चा की। 

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब

LPG संकट का अंत ! सबको मिलेगी गैस, मोदी सरकार के प्रयासों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

Durand Line पर जंग जैसे हालात! Afghanistan-Pakistan में भीषण गोलीबारी, तनाव चरम पर

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर