गोवा में शर्त के साथ कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार NCP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2020

पणजी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘सम्मानजनक’ सीट बंटवारा होने पर 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले विधानसभा चुनाव में राकांपा और सीटें जीतेगी। राज्य में 2017 में हुए चुनाव में पार्टी को केवल बेनौलिम सीट पर जीत मिली थी। 

इसे भी पढ़ें: चिकित्सकों की सलाह के बाद सोनिया गांधी पहुंचीं गोवा, वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ लौटेंगी वापस 

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन है। अगर यहां भी सम्मानजनक सीट समझौता हुआ तो हमें 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से काई दिक्कत नहीं है।’’ वर्मा ने कहा कि राकांपा 22 नवंबर को प्रदेश कार्यालय खोलेगी और सोमवार को पणजी के आजाद मैदान में रैली भी आयोजित करेगी।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई