Goa Tourism Statistics: आबादी से 6 गुना ज्यादा सैलानी, गोवा में आखिर क्यों उमड़ रही Tourists की भारी भीड़?

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 17, 2026

बीच पर घूमने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है। असल में गोवा भारत के एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है, जहां की पॉपुलेशन से ज्यादा हर साल यहां पर टूरिस्ट घूमने आते हैं। क्षेत्रफल के मुताबिक, गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। यहां पर सिर्फ 2 जिले हैं, एक उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा। 

हर साल कितने लोग आते हैं गोवा में घूमने?

गोवा पर्यटन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 5 से 6 सालों में यहां पर पर्यटकों की संख्या भारी इजाफा देखा है। पहले यह संख्या कम थी, लेकिन साल 2019 से यहां पर पर्यटकों की संख्या अधिक हो गई है। आइए आपको इस रिपोर्ट में अंतर बताते हैं-

- गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में गोवा में घूमने के लिए 1,02,84,608 घरेलू पर्यटक और 5,17,802 विदेशी पर्यटक आए, जिससे कुल पर्यटकों की संख्या 1,08,02,410 रही।

- खासतौर पर गोवा में पर्यटकों की घूमने की संख्या में कभी कम और कभी ज्यादा देखी गई है। साल 2026 में 68,95,234 घरेलू और 8,90,459 विदेशी पर्यटक आए, जिससे टोटल आकड़ा 77,85,693 रहा।

 - इससे पहले साल 2018 और 2019 में पर्यटकों की संख्या और बढ़ी और  80,15,400 और 80,64,400 तक पहुंची है। 

- साल 2025 में पर्यटकों की भीड़ इतनी थी कि संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि गोवा में पॉपुलेशन करीब 16 लाख के करीब है।

क्यों यहां घूमने आते हैं पर्यटक?

गोवा की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां की नाइट लाइफ। यहां पर आने वाले पर्यटकों को एकदम खुला वातावरण मिलता है। रात भर चलने वाली पार्टी और पूरी रात बीच के किनारे बैठकर आराम करना। दरअसल,  बागा, कलंगुट, पालोलेम, अंजुना और कैंडोलिम बीचों पर कुछ ज्यादा शानदार माने जाते है। यहां की नाइट लाइफ और बीच पार्टियां हर किसी को आकर्षित करती है।

 

- यहां पर तरह-तरह की वॉटर एक्टिविटी करने का श्रेष्ठ मौका मिलता है।

 - गोवा का सबसे फेमस है यहां का टेस्टी सी-फूड, फिश करी और प्रॉन डिशेज, जिसको आप खूब खा सकते हो।

 - मॉनसून के समय यहां पर सुंदर नजारा देखने को मिलता है। हर तरफ हरियाली और झरने का नजारा और भी सुंदर हो जाता है। 

प्रमुख खबरें

कलकत्ता High Court से Abhishek Banerjee को बड़ी राहत, Signature Forgery Case में बढ़ी गिरफ्तारी से सुरक्षा

Political Confrontation ही था असली मकसद? AAP का दावा- अकाली दल के पास आंदोलन के लिए नहीं है कोई रोडमैप

Delhi Police ने Mumbai से किया Fake Currency गिरोह का पर्दाफाश, नवी मुंबई में मिली प्रिंटिंग यूनिट

TMC के बागी अब BJP के सांसद, West Bengal से Sukhendu Sekhar और Sushmita Dev की निर्विरोध राज्यसभा Entry