गोवा विस के उपाध्यक्ष का चुनाव आज, भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2022

पणजी।गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होने वाला है और मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जोशुआ डिसूजा और कांग्रेस की महिला विधायक डेलियाला लोबो के बीच है। कांग्रेस ने राज्य में अपनी एकमात्र महिला विधायक लोबो को चुनाव में उतारा है। पार्टी ने स्वीकार किया है कि विपक्षी खेमे के पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त ताकत नहीं है, लेकिन कहा कि ‘‘मतदान के दौरान कुछ भी हो सकता है’’। पिछले सप्ताह शुरू हुआ राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील, 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सभी अपने घरों पर फहराएं तिरंगा

उन्होंने स्वीकार किया कि विपक्षी दलों के पास उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। फरेरा ने कहा, ‘‘मतदान के दौरान कुछ भी हो सकता है।’’ 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में, सत्तारूढ़ भाजपा के पास 20 विधायक हैं और उसे पांच अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त है जिनमें से दो महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के और तीन निर्दलीय हैं। इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी (आरजीपी) ने एक-एक सीट जीती थी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को दो सीटें मिली थीं।

प्रमुख खबरें

महिला विरोधी बयान पर घिरे Pappu Yadav ने मांगी माफी, बोले- बहनों से Sorry, नेताओं से नहीं।

National Panchayati Raj Day: क्यों खास है 24 अप्रैल? Grassroots Democracy की नींव इसी दिन रखी गई थी

Mumbai के ऑटो-टैक्सी Drivers को अब लेनी होगी Marathi की क्लास, सरकार Trade Unions से करेगी बात

Ending Explained | Stranger Things: Tales From 85 का अंत: कैसे इलेवन ने Queen को हराकर हॉकिन्स को फिर से बचाया?