GoAir ने वैक्सीन डिलीवरी शुरू की, पहुंचाएगी सात लाख खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

मुंबई।विमानन कंपनी गोएयर के विमान ने मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की सात लाख खुराक पहुंचाने के लिए पुणे से चेन्नई के लिए एक उड़ान संचालित की। गोएयर के अनुसार उड़ान ने मंगलवार सुबह चेन्नई से पुणे के लिए वैक्सीन की 70,800 शीशियों (7,08,000 खुराक) को लेकर उड़ान भरी। गोएयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में कहा, ‘‘गोएयर को जीवन रक्षक कोविड-19 टीकों के परिवहन की जिम्मेदारी मिलने से हम अभिभूत हैं। हम आभारी हैं कि हमें वैक्सीन अभियान में योगदान करने का अवसर मिला।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल