बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, जानिए फिर क्या हुआ

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 29, 2021

मानव से मानव के  जन्म के बारे में सब जानते हैं, यह प्रकृति का नियम है। लेकिन हम आज आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हम सब ही इंसानी पैदाइश है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी बकरी ने शिशु को जन्म दिया जिसका चेहरा एक इंसानी शिशु की तरह था। पढ़कर आप भी चौंके तो जरूर होंगे और मन में यह सवाल आया होगा कि, ऐसा कैसे हो सकता है।


 यह चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की लाली विधानसभा इलाके के गंगानगर गांव की है। यहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले एक बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसान के बच्चे की तरह था। हालांकि इसकी, जन्म लेने के आधे घंटे के भीतर ही मौत हो गई।


 सोमवार को पशुपालक ने जानकारी दी कि, उनकी बकरी ने एक इंसान जैसे शरीर वाले बच्चे को जन्म दिया इसे देखकर वह हैरान रह गए। बकरी द्वारा दिए गए बच्चे का पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था। उस शिशु की पूंछ भी नहीं थी। जब यह खबर गांव में फैली तो सब इसे देखने के लिए जमा हो गए थे। आपको बता दें कि, अब यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।


 जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उनमें देखा जा सकता है कि, बकरी ने विकसित जीव को जन्म दिया है। उसकी शक्ल हुबहू इंसान से मिलती-जुलती दिख ही है। आपको यह भी बता दें कि, बकरी के पेट से बच्चे के पैदा होने पर, वालों ने यह मान लिया था कि, उनके किसी पूर्वज ने ही जन्म लिया है। लेकिन इंसान की तरह दिखने वाला यह बच्चा ज्यादा देर तक जीवित नहीं रहा। उसकी मौत के बाद गांव वालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के मुताबिक उसको दफना दिया।

प्रमुख खबरें

सरकारी कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, सांसद, नेता कई अंजाम वही, केजरीवाल एंड कंपनी में स्वैग से नहीं लात-घूंसों से स्वागत का अंदाज बहुत पुराना है

प्रियंका गांधी से दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर, तंज सकते हुए राधिका खेड़ा बोलीं- कांग्रेस में महिलाओं का कितना सम्मान है, मैं उसका उदाहरण हूं

World Hypertension Day 2024: उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

Gujarat: पुलिस ने प्रमुख राजनीतिक नेताओं पर हमले की योजना बना रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार