Godrej Properties की बिक्री बुकिंग रिकॉर्ड 41500 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि कंपनी की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष में 22 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 41,500 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। गोदरेज ने कहा कि आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग से कंपनी अपने सालाना लक्ष्य को पार कर सकती है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि जिन बाजारों में कंपनी की मौजूदगी है, वहां उसकी नई और पहले से चल रही आवासीय परियोजनाओं में ग्राहकों की मांग काफी मजबूत बनी हुई है।

इस दायरे का निचला स्तर भी हमें अपने पिछले लक्ष्य से आगे ले जाएगा, जबकि ऊपरी स्तर पर हम लक्ष्य से काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सालाना आधार पर 20 प्रतिशत वृद्धि हासिल करेंगे।’’ बीते वित्त वर्ष 2025-26 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 34,171 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिक्री बुकिंग का लक्ष्य 39,000 करोड़ रुपये रखा था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग सात प्रतिशत बढ़कर 16,659 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15,587 करोड़ रुपये थी।

पिरोजशा ने कहा, ‘‘हमारी ऐसी कोई परियोजना नहीं है जहां बिक्री या मांग को लेकर हम निराश हों। कंपनी के स्तर पर मांग काफी मजबूत रही है।’’ उन्होंने बताया कि चालू परियोजनाओं में बिक्री बुकिंग भी मजबूत रही है। सितंबर तिमाही में इन परियोजनाओं से बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़कर 5,054 करोड़ रुपये हो गई।

भविष्य की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही कंपनी के लिए बिक्री के लिहाज से अबतक की सबसे अच्छी तिमाही हो सकती है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी परियोजनाएं पेश की जानी हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan ने Afghanistan से कहा, अपनी जमीन से आतंकी संगठनों पर लगाएं रोक

सऊदी अरब में 2 नागरिकों को मृत्युदंड पर Bangladesh ने मांगी विस्तृत जानकारी

Solar Manufacturing को बढ़ावा दे केंद्र, Chetan Shah ने ALMM समयसीमा बढ़ाने की उठाई मांग

Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा