गोडसे की विचारधारा हावी हो रही है, ‘नफरत का ज़हर’ फैल रहा है: महात्मा गांधी के पड़पोते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

जालना (महाराष्ट्र)|  महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने रविवार को राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर इस बात पर दुख जताया कि देश में गांधीजी की शिक्षाओं का अनुसरण करने वालों की संख्या कम हो रही है जबकि उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा हावी हो रही है।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यहां गांधी अध्ययन केंद्र, जीईएस द्वारा आयोजित ‘कर के देख’ कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लेते हुए तुषार ने कहा, “महात्मा गांधी की शिक्षाएं क्षीण होती जा रही हैं और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा उस पर हावी हो रही है। लोगों का एक वर्ग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर अपने तरीके से फिर से लिख रहा है।

लेकिन हमें वास्तविक इतिहास को पुनर्जीवित करना होगा और समाज में नफरत और विभाजन के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

प्रमुख खबरें

Mahindra Scorpio Lifestyler पिकअप से वैश्विक निर्यात बढ़ाएगी कंपनी, नए बाजारों की तलाश

Humanoid Robot ने Beijing में 100 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

BJP ने Rahul Gandhi के पुणे छात्र संवाद को हास्य कार्यक्रम करार दिया

IND vs SL 2nd Test: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सारांश जैन का डेब्यू