गोकुल सिंह रावत बने उक्रांद जिलाध्यक्ष हरिद्वार

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 16, 2025

उत्तराखंड क्रांति दल जिला हरिद्वार द्विवार्षिक अधिवेशन होटल क्रिस्टल भूपतवाला में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने की व संचालन कार्यक्रम सयोजक जसवंत सिंह बिस्ट ने किया। हरिद्वार जिलाध्यक्ष पद पर जसवंत सिंह बिस्ट ने गोकुल सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन लोकेश चौधरी, योगेश चौहान व पंकज सिंह बुटोला ने किया। कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए अधिवेशन प्रभारी बहादुर सिंह रावत सदन के समक्ष गोकुल सिंह रावत का नाम रखा जिस पर चुनाव अधिकारी कमला बर्तवाल ने कोई और आवेदन ना होने पर निर्विरोध गोकुल सिंह रावत को जिलाध्यक्ष घोषित किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोक सभा प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल, अनीता कोठियाल, केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा, चंद्रशेखर गोस्वामी महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति, देहरादून महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद रमोला, पूर्व महामंत्री रवि जैन, शकुंतला रावत, राकेश चौहान, संदीप अग्रवाल, विक्रम गोस्वामी सुरेंद्र कुमार, सुमित मिश्रा, तेजप्रकाश साहू, अंजलि शर्मा, उर्मिला कश्यप, मिनाक्षी तिवारी, यशोदा यादव, सुशील गैरोला, दीक्षांत बिस्ट, विपिन गुप्ता, रणजीत राव, दीपक पॉवर संतोष डबराल, बबिता शर्मा, कमला देवी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने फिर अपनाई बांटो और राज करो की नीति

KL Rahul के तूफानी शतक और Rohit Sharma की पारी से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का लक्ष्य

गिरा दूंगा एटम बम! पुतिन ने दी ऐसी धमकी, कांप गए अमेरिका के सारे यार

Patna की फ्रेंड्स कॉलोनी में कार से बुजुर्ग का शव बरामद, गोली लगने से हुई मौत