फरीदाबाद के गांव में परिवार से लाखों का सोना और नकदी लूटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

फरीदाबाद के करनेरा गांव में करीब छह हथियारबंद लोगों ने शनिवार तड़के हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना 1.5 लाख रुपये की नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हमलावर आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसे। करनेरा गांव के निवासी नवीन त्यागी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, लगभग छह लोग रात करीब 12:15 बजे उनके घर में घुस आए।

शिकायत के मुताबिक इस दौरान पूरा परिवार सो रहा था, केवल त्यागी की बेटी पूर्वांशी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनमें से दो ने उन्हें और उनकी मां को चाकू के बल पर बंधक बना लिया।

उन्होंने कहा, तीन अन्य लोग मेरी पत्नी के कमरे में गए और उस पर देशी बंदूक तान दी तथा अलमारी से पैसे निकाल लिए। पुलिस के अनुसार त्यागी ने कहा, उन्होंने दूसरी अलमारी की चाबी ली और दो सोने के हार, चार अंगूठियां, दो चेन, एक सोने का सिक्का, दो मोबाइल फोन और करीब ढाई किलो चांदी निकाल ली और फरार हो गए। शिकायत के बाद सेक्टर 58 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए चार टीम गठित की गई हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन रैली में न आने पर Youth Congress ने 7 राज्यों के 202 पदाधिकारी निलंबित किए, BJP ने कसा तंज

1857 विद्रोह नहीं, स्वतंत्रता संग्राम था, Home Minister Amit Shah ने वामपंथी सोच को घेरा

मकोका मामले में दिल्ली अदालत का सख्त फैसला, संगठित गिरोह के पांच अपराधियों को उम्रकैद

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे