Budget 2020 के बाद महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का रेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की सकारात्मक मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे शनिवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 199 रुपये की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स आम तौर पर सप्ताहांत में बंद होता है लेकिन यह केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की वजह से शनिवार को कारोबार के लिए खुला था।

इसे भी पढ़ें: शादी के लिए खरीदना चाहते है Gold, तो पहले जान लें यह अहम बातें

सोने के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 199 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 31 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 97 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,149 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 1,383 लॉट के लिए कारोबार हुआ।


घरेलू संकेतों के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे शनिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 46 रुपये की तेजी के साथ 47,035 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एमसीएक्स आम तौर पर सप्ताहांत में बंद होता है लेकिन यह केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की वजह से शनिवार को कारोबार के लिए खुला था। चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 46 रुपये अथवा 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,035 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जिसमें 1,981 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़ें: Gold RateToday: मंहगा हुआ सोना, भाव 40,969 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी के मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत आठ रुपये अथवा 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,497 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जिसमें 31 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों के द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। विदेशों में सप्ताहांत की वजह से बाजार बंद थे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा