नरम वैश्विक संकेतों से सोना 34 हजार रुपये से नीचे आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

नयी दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय कारोबारियों की सतर्क मांग से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 310 रुपये नरम होकर 33,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग गिरने से चांदी भी 730 रुपये टूटकर 39,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें प्रभावित हुई हैं। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.52 प्रतिशत गिरकर 1,293.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी भी 2.47 प्रतिशत गिरकर 15.29 डॉलर प्रति औंस रही। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत वाला सोना प्रत्येक310 रुपये गिरकर क्रमश: 33,770 रुपये और 33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गये। पिछले दो दिन में सोना 570 रुपये गिरा है। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही।

इसे भी पढ़ें: नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने में अभी वक्त लगेगा

चांदी हाजिर 730 रुपये गिरकर 39,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी का भाव भी 840 रुपये टूटकर 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि, चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर टिके रहे। सिक्का लिवाल 81 हजार रुपये और सिक्का बिकवाल 82 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल