पहली छमाही में गोल्ड ईटीएफ में आया 3,500 करोड़ रुपये का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2020

नयी दिल्ली। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में चालू साल 2020 की पहली छमाही में शुद्ध रूप से 3,500 करोड़ रुपये का निवेश आया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोविड-19 संकट के बीच निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों में अपना निवेश घटाकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं जिसके चलते गोल्ड ईटीएफ का आकर्षण बढ़ा है। इससे पिछले साल की समान छमाही यानी जनवरी-जून, 2018 के दौरान निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 160 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के उद्योग मंत्री ने कपड़ा क्षेत्र को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया

फरवरी में इस श्रेणी में 1,483 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। वहीं मार्च में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 195 करोड़ रुपये की निकासी की। अप्रैल में फिर गोल्ड ईटीएफ में 731 करोड़ रुपये का निवेश आया। उसके बाद मई में 815 करोड़ और जून में 494 करोड़ रुपये का निवेश आया। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। ऐसे में निवेशक जोखिम वाली अपनी संपत्तियों के लिए ‘हेजिंग’ कर रहे हैं और वे अपनी संपत्तियों के एक हिस्से का निवेश सोने में कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर