कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा में मामूली गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.05 प्रतिशत गिरकर 45,789 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। इस दौरान विदेश से कमजोर रुख के बाद प्रतिभागियों ने बिकवाली की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 23 रुपये या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

इसी तरह अगस्त डिलीवरी के लिए सोना 49 रुपये या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.42 प्रतिशत गिरकर 1,706.70 डॉलर प्रति औंस पर था।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान