विदेशी बाजारों में मजबूती से सोने में 170 रुपये की तेजी, चांदी भी मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2018

 नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में वृहस्पतिवार को सोने की कीमत 170 रुपये चढ़कर 32,120 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। ऑद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी के भाव भी 25 रुपये बढ़कर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम हो गये। बाजार सूत्रों ने कहा कि शादियों के इस मौसम के दौरान स्थानीय आभूषण निर्माताओं की अधिक मांग के साथ वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से सोने में तेजी आई।

यह भी पढ़ें: देशी, विदेशी संस्थानों की बिकवाली से सेंसेक्स ने लगाया 572 अंक का गोता

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170 - 170 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,120 रुपये और 31,970 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव भी वृहस्पतिवार को 100 रुपये बढ़कर 24,900 रुपये प्रति इकाई हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में भी सोने का भाव बढ़कर 1,238.40 डॉलर प्रति ट्राय औंस तथा चांदी का भाव भी तेजी दर्शाता 14.39 डॉलर प्रति ट्राय औंस हो गया।

यह भी पढ़ें: SC ने दिये आम्रपाली के होटल, मॉल, सिनेमा हॉल, कारखाने कुर्क करने के आदेश

दिल्ली में हाजिर चांदी 25 रुपये बढ़कर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 856 रुपये बढ़कर 37,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि, चांदी सिक्कों लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash India | शेयर बाज़ार में हाहाकार! कुछ ही मिनटों में 8 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex 1200+ अंक टूटा, Nifty 22,700 के नीचे

Dr. Ram Manohar Lohia Birth Anniversary | सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सप्त क्रांति के प्रणेता का समर्पण सदैव प्रेरित करेगा

Jammu and Kashmir के सांबा में एक मकान के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट,कोई हताहत नहीं

US-Iran Conflict Update | पश्चिम एशिया महायुद्ध और बढ़ा! Donald Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम और ईरान की टोटल शटडाउन की धमकी | Strait of Hormuz