लिवाली से सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी 200 रुपये मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक , औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 38,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग आने से सोने के भाव में तेजी आई। हालांकि , वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में , न्यूयॉर्क में सोना 1,287.98 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 15.13 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 100-100 रुपये चढ़कर 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो दिन में सोना 180 रुपये गिरा था।

इसे भी पढ़ें: केन्द्र ने वित्त विधेयक, 2017 को धन विधेयक के रूप में प्रमाणित करने को सही ठहराया

हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 200 रुपये चढ़कर 38,530 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 61 रुपये चढ़कर 37,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश