Kedarnath मंदिर के गर्भगृह में लगा सोना पीतल में हुआ तब्दील, पुरोहितों ने की आंदोलन की चेतावनी

By रितिका कमठान | Jun 16, 2023

केदारनाथ धाम के मंदिर के गर्भगृह में पिछले साल एक दानदाता ने सोने की परत जड़ित प्लेटों को लगवाया था। इन प्लेटों को लेकर अब विवाद हो गया है। केदारनाथ के पुरोहितों ने सोने की परत जड़ित प्लेटों पर सवाल खड़े कर दिए है। चारधाम महापंचायत उपाध्यक्ष और केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बीकेटीसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंदिर के गर्भ गृह में लगा सोना पीतल में तब्दील हो गया है।

उन्होंने कहा कि बीकेटीसी सरकार और प्रशासन में जो भी लोग इस पूरे मामले में जिम्मेदार हैं जाच में उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि तीर्थ पुरोहितों ने लगातार इस सोने को लगाने का विरोध किया था मगर इसके बाद भी यहां सोना लगाया गया था। 

बदरी-केदार मंदिर समिति ने किया खंडन

मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी के आरोपों का विरोध किया है। उन्होंने संतोष त्रिवेदी के आरोपों को भ्रामक बताया है। इसे लेकर समिति के आरसी तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सोने की लागत को लगभग एक अरब बताया जा रहा है। इस वीडियो में बिना तथ्यों के भ्रामक जानकारी साझा की गई है। मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया सोना 23,777.800 ग्राम है, जिसका मूल्य 14.38 करोड़ रुपये है। वहीं कॉपर की प्लेटों पर स्वर्ण जड़ित कार्य के लिए 1,001.300 किलोग्राम है, प्लेटें लगी थी, जिसकी लागत कुल 29 लाख रुपये है। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ समिति ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की

दिल्ली में Mungeshpur नाले के पास बनेगा छठ घाट, 9.6 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

Data Center नियमों में ढील, विदेशी कंपनियों के लिए अनुपालन हुआ आसान