Gold Silver Price Today: सोना 1,202 रुपये उछला, चांदी 2,148 रुपये मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। सोने की कीमत 1,202 रुपये उछलकर 51,889 प्रति दस ग्राम हो गयी। बहुमूल्य धातु की अंतरराष्ट्रीय कीमत में मंगलवार रात की तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के दाम में मजबूती आयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,148 रुपये की तेजी के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,808 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक