Gold Price| अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, 10 ग्राम के लिए ढीली करनी होगी इतनी जेब

By रितिका कमठान | Apr 22, 2025

सोने की कीमत में इन दिनों तेजी लगातार देखने को मिल रही है। सोना इस समय के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। इन दिनों ये संभावना भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को बर्खास्त करने का विचार कर रहे है। ऐसे में निवेशक अमेरिकी शेयर, बॉन्ड और डॉलर से निकासी ले रहे है।

जानकारी के मुताबिक हाजिर सोना 1.7% बढ़कर 3,482.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं सत्र की शुरुआत 3,494.66 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में सोना वायदा दो फीसदी बढ़ गया है। मार्केट एक्सपर्ट ने एबीपी न्यूज को बताया कि टैरिफ संबंधी चिंताओं और ट्रंप पॉवेल ड्रामा को देखते हुए निवेशक अमेरिकी संपत्तियों में निवेश कर रहे है। ऐसे में डॉलर की परेशानियों का लाभ उठाने के लिए सोना में निवेश करना अच्छी स्थिति है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ब्याज दरों में होने वाली कटौती को दोहराया। ट्रंप ने फिर से अमेरिका में मंदी की चेतावनी जारी की है। ट्रंप की टैरिफ योजनाओं के मुद्रास्फिति पर प्रभाव के बारे में स्पष्टता आने तक दरों में परिवर्तन ना करने के पॉवेल के रुख को भी अस्वीकार करते हुए इसकी आलोचना की है।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग