नए साल के पहले दिन सोना 200 रुपये चमका, चांदी 150 रुपये मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

नयी दिल्ली। नए साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 32,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 150 रुपये की बढ़त के साथ 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मांग बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं में तेजी आई।

यह भी पढ़ें: जिंदल स्टील एंड पावर के संयुक्त प्रबंध निदेशक बने नौशाद अंसारी

चांदी हाजिर 150 रुपये की बढ़त के साथ 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 25 रुपये के लाभ के साथ 38,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये तथा बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। बीते साल यानी 2018 में सोने की कीमतों में 1,870 रुपये या 6.15 प्रतिशत की तेजी आई है। 30 दिसंबर, 2017 को सोना 30,400 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं दूसरी चांदी में बीते साल में 880 रुपये या 2.2 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 30 दिसंबर, 2017 को चांदी 39,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह