बुधवार को सोना रहा अपरिवर्तित, चांदी में इतने रुपये की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 32,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी 150 रुपये की गिरावट के साथ 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 10 रुपये की तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर बाजार भाव मामूली गिरावट के साथ 1,274.70 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 14.53 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,680 रुपये और 32,510 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

इसे भी पढ़ें: सोने के भाव में दिखी कमी, जाने आज के सोने-चांदी का क्या है भाव

चांदी हाजिर की कीमत 150 रुपये के नुकसान के साथ 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 49 रुपये की तेजी के साथ 36,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज