सोने में पांच रुपये की मामूली तेजी, चांदी में 91 रुपये की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार कोसुस्त कारोबार के बीच सोना पांच रुपये की मामूली तेजी के साथ 39,105 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सोने में धारणा नरम थी पर रुपये की कमजोरी से पीली धातु गिरावट से बच गयी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘24 कैरेट सोने का हाजिर भाव पांच रुपये की मामूली तेजी के साथ 39,105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

रुपये के कमजोर होने से स्थानीय बाजार में सोने को संभलने में मदद मिली। दिन में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे कमजोर चल रही थी।’’ इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 39,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: DLF ने गुरुग्राम आवास परियोजना में 700 cr के 376 फ्लैट बेचे

हालांकि इसी दौरान चांदी 91 रुपये की गिरावट के साथ 46,809 रुपये पर आ गयी।सोमवार को भाव 46,900 रुपये प्रति किग्रा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,493.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। जबकि चांदी भी मजबूती के साथ 17.62 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?