Gold-Silver Price| सोने की कीमत में हुई शानदार बढ़ोतरी, यहां देखें कीमत

By रितिका कमठान | Mar 28, 2024

सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसी के साथ सोने की कीमत अधिक हो गई है। बीते कुछ दिनों से ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने का भाव उछलकर अब 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया है।

ये है सोने की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमत 28 मार्च को 66,531 रुपये पर है। वहीं 5 जून को डिलीवर होने वाला सोना 67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी की कीमत 74,801 रुपये पर है। चांदी के भाव में भी सोने की कीमत की तरह इजाफा देखने को मिल रहा है।

सोने की वैश्विक कीमत की बात करें को इसमें भी तेजी दिख रही है। सोने का वैश्विक भाव 2.80 डॉलर की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सोने के वैश्विक बाजार में तेजी देखने को मिल रही है, जिस कारण भारत में भी इसकी कीमतों पर असर पड़ा है।

प्रमुख खबरें

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat