Gold-Silver Price: सोने, चांदी के वायदा भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से बुधवार को वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए।

एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 932 रुपये या 0.65 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स बाजार में चांदी के वायदा भाव ने पहली बार 91 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया।

मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 5.03 अमेरिकी डॉलर या 5.83 प्रतिशत चढ़कर 91.37 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। कॉमेक्स बाजार में सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 37.61 अमेरिकी डॉलर या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 4,636.71 डॉलर प्रति औंस रही।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल में Lionel Messi का नया रोल, दिग्गज खिलाड़ी बने Spanish Club Cornella के मालिक

Benjamin Franklin Death Anniversary: 10 साल में स्कूल छोड़ा, America के बने Founding Father, जानें Benjamin Franklin की कहानी

मैं हाल ही में हटाया गया Deputy Leader हूं..., Rajya Sabha में Raghav Chadha का AAP पर तंज

बिंदी Ban, हिजाब Allowed, Lenskart के वायरल डॉक्यूमेंट पर क्या विवाद चल रहा है?